अगर आप ऑनलाइन शिकायत करना चाहते हैं तो सही तरीके से करें अन्यथा आपकी शिकायत खारिज कर दी जाएगी। वह तरीका क्या है, पूरी जानकारी नीचे दी गई है, इसे ध्यान से पढ़ें। उत्तर प्रदेश निवासी अब घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपकी दर्ज शिकायत को सही तरीके से दर्ज होने के बाद ही संज्ञान में लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक सरकारी पोर्टल बनाया गया है इस पोर्टल का नाम है Jansunwai आई जनसुनवाई पोर्टल के बारे में पूरी डिटेल के साथ हम आपको बताते हैं यहां पर कैसे ऑनलाइन कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन किया जाता है और आपका कंप्लेंट रजिस्टर हो जाता है तो कितने दिनों में उसे पर संज्ञान लिया जाता है और कैसे Jansunwai पोर्टल काम करता है

Jansunwai Portal Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
पोर्टल का नाम | Jansunwai (जनसुनवाई पोर्टल) |
उद्देश्य | आम नागरिकों की शिकायतों/समस्याओं का समाधान पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से करना |
लॉन्च वर्ष | 2014 (उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा) |
मुख्य उपयोगकर्ता | आम नागरिक, सरकारी विभाग, अधिकारी |
प्रक्रिया | ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना → ट्रैक करना → समाधान प्राप्त करना |
माध्यम | वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कॉल सेंटर |
वेबसाइट लिंक | jansunwai.up.nic.in |
मूल सुविधाएँ | शिकायत पंजीकरण, शिकायत की स्थिति ट्रैक करना, फीडबैक देना |
समयबद्ध निस्तारण | अधिकतर मामलों में 30 दिनों के भीतर |
शिकायत की श्रेणियाँ | बिजली, पानी, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर निकाय, राशन, आदि |
भाषा उपलब्धता | हिंदी एवं अंग्रेज़ी |
ट्रैकिंग सिस्टम | यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के ज़रिए ऑनलाइन ट्रैकिंग |
Jansunwai पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?
नीचे आप जो फोटो देख रहे हैं यह सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनसुनवाई पोर्टल है इसी पोर्टल पर जाकर आपको ऑनलाइन कंप्लेंट रजिस्टर करना है रजिस्टर करने का तरीका नीचे दिया गया है

- ऑनलाइन कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन करने के लिए “जनसुनवाई पोर्टल” के आधिकारिक वेबसाइट पर आपको चले जाना है
- यहां पर जाने के बाद होम पेज पर शिकायत दर्ज करें बटन पर आपको क्लिक कर देना है

- अगला पेज खुलने पर सभी सूचनाओं को पढ़ लेना है उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें

- यहां पर आप अपना मोबाइल नंबर और बगल में जो सिक्योरिटी कोड दिख रहा है उसे दर्ज कर लेना है

- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद पांच अंको का वन टाइम पासवर्ड आपके मोबाइल पर प्राप्त होगा इसे आपको दर्ज कर देना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद शिकायत दर्ज करने वाला फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा

- यहां पर आप सबसे ऊपर सामूहिक शिकायत करना चाहते हैं या नहीं उसे पर टिक लगा देना है उसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी किस विभाग में आप शिकायत करना चाहते हैं वह विभाग सेलेक्ट कर लें

- आप किस क्षेत्र से आते हैं ग्रामीण या नगर निकाय वह ड्रॉप डाउन मेनू से सेलेक्ट कर लें और आपके पास जो Evidence हैं या जो आवेदन है अथवा जो डॉक्यूमेंट है वह अधिकतम साइज 500KB तक स्कैन करके अपलोड करें

- और सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह से पढ़ ले उसके बाद आवेदक को सबमिट कर दें इस प्रकार से उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की स्थिति कैसे देखें?
किसी भी सरकारी या प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए नागरिकों को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी जाती है। यह एक प्रभावी मंच है, जहाँ नागरिक अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुँचा सकते हैं। लेकिन शिकायत दर्ज करने के बाद उसका क्या हुआ? इसका पता लगाने के लिए शिकायत की स्थिति (Track Complaint Status) जानना जरूरी होता है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे ट्रैक कर सकते हैं और इसके लिए किन जानकारियों की आवश्यकता होगी।

शिकायत की स्थिति जानने की प्रक्रिया
- जब आप कोई शिकायत दर्ज करते हैं, तो आपको एक संदर्भ संख्या (Reference Number) मिलती है। यह संख्या शिकायत की स्थिति ट्रैक करने के लिए आवश्यक होती है।
- यदि आपके पास शिकायत संख्या नहीं है, तो आप मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके भी स्थिति देख सकते हैं।
- शिकायत की स्थिति देखने के लिए आपको सुरक्षा कोड (Captcha Code) भरना होगा, जो स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।

शिकायत की स्थिति कैसे जांचें?
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की स्थिति ट्रैक करना बेहद आसान है। आपको बस अपनी शिकायत संख्या, मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और सुरक्षा कोड भरना होता है। यह सुविधा नागरिकों को उनकी शिकायतों की प्रगति जानने और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई करने में मदद करती है। यदि आपकी शिकायत का समाधान नहीं हुआ है, तो आप संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं या दोबारा शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- जनसुनवाई पोर्टल खोलें।
- शिकायत संख्या दर्ज करें या फिर मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी भरें।
- दिए गए सुरक्षा कोड को सही तरीके से दर्ज करें।
- “सबमिट करें” बटन पर क्लिक करें।
यदि सभी जानकारी सही होगी, तो आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। अगर शिकायत की स्थिति नहीं दिख रही, तो जांचें कि शिकायत तीन महीने से पुरानी तो नहीं है, क्योंकि पोर्टल पर सिर्फ तीन महीने तक की शिकायतों का विवरण उपलब्ध होता है।
निष्कर्ष
जनसुनवाई पोर्टल एक सशक्त माध्यम है जो आम जनता और शासन के बीच की दूरी को कम करता है। यह नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाता है और उन्हें अपनी समस्याओं को बिना किसी झिझक के सरकार तक पहुँचाने का अवसर देता है। पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्यवाही जैसे सिद्धांतों पर आधारित यह पोर्टल ई-गवर्नेंस की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। यदि इसे सही ढंग से अपनाया जाए और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए, तो यह समाज में सुशासन स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Mananiy chief minister Uttar Pradesh Yogi Adityanath ji
Se vinamra aagrah hai ki Uttar Pradesh ke karvi chitrkut pahadi thana mein Bhari Matra mein police dwara gundagardi ki jaati hai uske bagair koi bhi Kam nahin Kiya jata kisi pidit Ko nyaay nahin mil pata jisse thana ki jaanch jald se jald karai ja sake
Chief minister Uttar Pradesh Yogi Adityanath ji
Dev Tulya Mukhyamantri ji humlogo ko nizad Dilaiye Mafia Afzal Ansari ne Humlogo ki jameen Dara Dhamka kar likhwa liya tha jisko DM MP singh sahab ne pura Sakshya dekhne ke baad use kudk Kiya tha jispar Dobara se Afzal Ansari Dwara CRO sahab ke office Dwara phir se File ko Babaya jaa raha hai aur fir se Afzal Ansari apni betiyo ka Naam Darj karwane ka Dabae dal raha hai Humlogo ko Nyay dilwaiye Maharaj ji aap ke Siwa koi Nhi .