मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आखिरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों को जिस घड़ी का इंतज़ार था, वह अब समाप्त हो चुका है। MP Board Result 10th इस साल का रिजल्ट न केवल उत्तीर्ण प्रतिशत के लिहाज से बेहतर रहा है, बल्कि कई छात्रों ने राज्य स्तर पर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन भी किया है।
MP Board Result 2025 सिर्फ एक परिणाम नहीं, बल्कि छात्रों के परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है। जिन छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उन्हें हार्दिक बधाई। और जो अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाए, उनके लिए यह सिर्फ एक पड़ाव है.
टॉपर्स की सूची:
- कक्षा 10वीं टॉपर: प्रज्ञा जायसवाल – 500 में से 500 अंक (100%)
- कक्षा 12वीं टॉपर: प्रियल द्विवेदी – 500 में से 492 अंक
इन दोनों छात्राओं ने राज्य स्तर पर उच्चतम प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान प्राप्त किया है और एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।
MP Board Result 2025 – Overview Table
विवरण | जानकारी |
---|---|
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
परीक्षा का नाम | MP Board High School (10वीं) & Higher Secondary (12वीं) परीक्षा 2025 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 6 मई 2025 (मंगलवार) सुबह 10 बजे |
रिजल्ट घोषित किया | मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में |
कक्षा 10वीं टॉपर | प्रज्ञा जायसवाल – 500/500 (100%) |
कक्षा 12वीं टॉपर | प्रियल द्विवेदी – 492/500 |
कक्षा 10वीं पास प्रतिशत | 76.22% |
कक्षा 12वीं पास प्रतिशत | 74.48% |
आधिकारिक वेबसाइट्स | mpbse.nic.in |
परिणाम चेक करने के लिए | रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की आवश्यकता |
रीचेकिंग/सप्लीमेंट्री | उपलब्ध — जल्द ही विवरण जारी होगा |
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज सुबह 10 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2025 (MP Board Result 2025) की औपचारिक घोषणा कर दी है। छात्र अब अपना रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.nic.in और mpresults.nic.in, पर भी डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।
TRE 4 Bihar Upcoming Vacancy 2025: Latest News, Notification, and Updates
कैसे चेक करें MP Board Result 2025
रिजल्ट में अंक, नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांचें। किसी प्रकार की गलती मिलने पर स्कूल या बोर्ड से तुरंत संपर्क करें।
- ऊपर दी गई https://www.mpbse.nic.in/ वेबसाइट्स में से किसी एक पर जाएं।
- “MP Board 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा — इसे डाउनलोड या प्रिंट जरूर करें।